काशी विश्वनाथ की फेक वेबसाइट से रुद्राभिषेक के नाम पर श्रद्धालुओं से हुई ₹10 लाख तक ठगी
वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर की फर्ज़ी वेबसाइट बनाकर दर्शन, आरती और रुद्राभिषेक के नाम पर श्रद्धालुओं से ₹10 लाख तक की ठगी की गई है। मामला सामने आने के बाद काशी न्यास के सीईओ ने पुलिस से शिकायत की है। गौरतलब है कि मंदिर की ओरिजनल वेबसाइट पर सावन के कारण सभी तरह की बुकिंग बंद हैं।