काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में तस्वीरें क्लिक करने पर एल्विश के खिलाफ शिकायत दर्ज
काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में तस्वीरें खींचने के आरोप में एक वकील ने 'बिग बॉस ओटीटी-2' के विजेता व यूट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता ने कहा, "मंदिर परिसर में मोबाइल फोन और कैमरे का इस्तेमाल पूरी तरह बैन है और इससे मंदिर की सुरक्षा में सेंध लगने की संभावना है...मामले पर ज़रूरी कार्रवाई करें।"