काश बड़े होने के दौरान मुझे यह मौका मिला होता: अग्निवीर योजना को लेकर कंगना
अभिनेत्री-सांसद कंगना रनौत ने अग्निवीर योजना को लेकर कहा है, "काश बड़े होने के दौरान मुझे यह मौका मिला होता। मुझे खुद को सैनिक की तरह मानसिक, भावनात्मक...शारीरिक रूप से तैयार करना पड़ा था।" उन्होंने कहा, "थोड़े समय के लिए ही सेना से जुड़ने से व्यक्तित्व में निखार और अनुशासन आता है...ट्रेनिंग के लिए पैसे भी मिलते हैं...और क्या चाहिए?"