किशोरों के लिए सबसे खतरनाक है गूगल जेमिनाई, रिपोर्ट में किया गया दावा
'कॉमन सेंस मीडिया' ने अपनी एक रिपोर्ट में जेमिनाई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मॉडल्स को बच्चों और किशाेरों के लिए खतरनाक व 'उच्च जोखिम' वाला बताया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें डिज़ाइन संबंधी और बच्चों से जुड़े सुरक्षा उपायों में खामियां मिली हैं। यह भावनात्मक रूप से कमज़ोर लोगों में भ्रमपूर्ण सोच और मनोविकृति को बढ़ावा दे रहा है।