काश रील मिनिस्टर एक बार रेल मंत्री होते: बांद्रा की घटना पर आदित्य ठाकरे
बांद्रा (मुंबई) रेलवे स्टेशन पर 9 लोगों के घायल होने की घटना पर शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा है, "काश रील मिनिस्टर एक बार रेल मंत्री होते।" उन्होंने कहा, "इस घटना से यह पता चलता है कि मौजूदा रेल मंत्री (अश्विनी वैष्णव) कितने अक्षम हैं।...कितनी शर्म की बात है कि हमारा देश ऐसे अक्षम मंत्रियों के अधीन है।"