केशव प्रसाद मौर्य को चुनाव में हराने वाली विधायक पल्लवी पटेल ने यूपी के सीएम से की मुलाकात
अपना दल (कमेरावादी) की नेता व सिराथू (उत्तर प्रदेश) से विधायक पल्लवी पटेल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पल्लवी ने बुधवार शाम को मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात की और यह मुलाकात करीब 25 मिनट तक चली। गौरतलब है, पल्लवी ने 2022 में राज्य के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को विधानसभा चुनाव में हराया था।