कृष्णा अभिषेक ने मामा गोविंदा के लिए लिखा इमोशनल पोस्ट, ऐक्टर के बेटे यशवर्धन ने किया कमेंट
कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने गोली लगने से घायल हुए अपने मामा गोविंदा के लिए इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट लिखा है। कृष्णा ने लिखा, "लोग मुझे बहुत टैलेंटेड कहते हैं...जब शरीर में आधा खून आपका हो तो ज़ोर मारेगा ही। जल्द ठीक हो जाइए...आपके साथ डांस करना है।" पोस्ट पर गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा ने कमेंट किया, "सही बात है।"