कैसे 30 साल तक दोस्त रहने के बाद कट्टर दुश्मन बन गए ईरान और इज़रायल?
इज़रायल-ईरान के बीच 30 साल तक दोस्ताना संबंध थे और ईरान ने इज़रायल को मान्यता भी दी थी। 1979 में इस्लामिक क्रांति के बाद कट्टर अयातुल्लाह खामनेई ने तात्कालिक मौजूदा पहलवी राजवंश को सत्ता से उखाड़ फेंका और अयातुल्लाह की सरकार ने इज़रायल से काफी हद तक संबंध तोड़ लिए और उसके दूतावास को फिलिस्तीन लिबरेशन ऑर्गनाइज़ेशन को सौंप दिया।