एनएच पर पुल/सुरंग/फ्लाईओवर/एलिवेटेड हिस्सों से गुज़रने वाले वाहन चालकों को नए फॉर्मूले के तहत कम टोल देना पड़ेगा। टोल तय करते समय इन हिस्सों की लंबाई का 10 गुना या पूरे हाईवे की कुल लंबाई का 5 गुना, दोनों में जो कम होगा, उसी के आधार पर शुल्क लिया जाएगा। 60-मीटर या उससे छोटे ढांचे अलग से नहीं गिने जाएंगे।