कैसे Pepsi की वजह से फिलीपींस में दंगे भड़क गए थे और कई लोगों की हो गई थी मौत?
पेप्सी ने 1992 में फिलीपींस में 1-मिलियन पेशोज़ ($40,000) की पुरस्कार राशि वाला 'नंबर फीवर' कॉन्टेस्ट चलाया था। सीबीसी के मुताबिक, इसमें 2 विजेता बनने थे लेकिन कंप्यूटर-ग्लिच से 349 नंबर 8,00,000 बोटल्स पर छप गया और कंपनी ने प्राइज़-मनी नहीं दी। इसके बाद देश में दंगे हुए जिसमें 5 लोगों की मौत हुई। पेप्सी के ऑफिसेज़ जला दिए गए।