किसी T20 विश्व कप में भारत के लिए दूसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बने बुमराह
भारतीय तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह टी20 विश्व कप के एक संस्करण में भारत के लिए दूसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। बुमराह ने टी20 विश्व कप 2024 में अब तक 13 विकेट लिए हैं। वहीं, विश्व कप के एक संस्करण में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट (15) लेने का खिताब अर्शदीप सिंह के पास है।