कैसे अमेरिका के 'ग्रीन कार्ड' से अलग है 'गोल्ड कार्ड'?
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने एक नए 'गोल्ड कार्ड' का प्रस्ताव रखा है जो अप्रवासियों को $5 मिलियन में बेचा जाएगा। पुराने 'ग्रीन कार्ड' में प्रवासियों को नौकरी, फैमिली स्पॉन्सरशिप या निवेश के ज़रिए अमेरिका में स्थाई निवास का परमिट मिलता था जबकि 'गोल्ड कार्ड' में अमीर आवेदक सीधे $5 मिलियन देकर 'ग्रीन कार्ड' वाली सुविधाएं ले सकेंगे।