कैसे अमेरिका के राष्ट्रपति भवन का नाम पड़ा ‘वाइट हाउस’?
एक गलत धारणा है कि 1814 में ब्रिटिश सैनिकों द्वारा जलाए जाने के बाद धब्बों को छिपाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति भवन को सफेद रंग से रंगा गया था। दरअसल, पहली बार 1798 में इसके सैंडस्टोन को नमी और क्रैक से बचाने के लिए इसे वाइटवॉश करवाया गया था जिसके बाद 19वीं सदी में अखबार इसे ‘वाइट हाउस’ कहने लगे।