अमेरिकी सरकार के नैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ (एनआईएच) के मुताबिक, अन्य नशीले पदार्थों की तरह शराब मस्तिष्क पर अच्छा-खासा प्रभाव डालती है जिससे सेवन करने वाले को सुखद अनुभूति होती है। यही अनुभूतियां कुछ लोगों को सेहत के जोखिमों के बावजूद बार-बार शराब पीने के लिए प्रेरित कर सकती हैं। एनआईएच के अनुसार, इस लत के 3 चरण होते हैं।