कैसे एक चाय ब्रेक ने 26 कैलाश मानसरोवर यात्रियों को नेपाल की बाढ़ से बचाया?
चाय ब्रेक के चलते कैलाश मानसरोवर यात्रियों का एक दल नेपाल की बाढ़ में फंसने से बच गया। 26 श्रद्धालु काठमांडू से करीब 80-किमी दूर चाय पीने के लिए रुके तभी उन्हें पता चला कि आधे घंटे पहले रवाना हुईं दो बसें बाढ़ में बह गईं। एक श्रद्धालु ने कहा, "दर्शन नहीं हुए लेकिन भगवान हमें सुरक्षित घर ले आए।"