कैसे एक थप्पड़ ने मेरठ के सबसे बड़े बाज़ार को उजाड़ दिया?
मेरठ (यूपी) में दशकों पुराना सेंट्रल मार्केट अब अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई के कारण सुर्खियों में है। 2013 में अवैध निर्माण रुकवाने पहुंचे एक इंजीनियर को थप्पड़ मारे जाने के बाद आवास-विकास परिषद ने हाईकोर्ट का रुख किया था। 2014 में हाईकोर्ट ने अवैध निर्माण गिराने का आदेश दिया और 10 साल बाद इसे सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा।