कैसे एलन मस्क को डॉनल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल से हो सकता है फायदा?
डॉनल्ड ट्रंप के मुखर समर्थक अरबपति एलन मस्क को राष्ट्रपति चुनाव में उनकी जीत से फायदा हो सकता है। ट्रंप के कैम्पेन एडवाइज़र ब्रायन ह्यूजेस के मुताबिक, ट्रंप चाहते हैं कि मस्क एक ऐसे 'आयोग' का नेतृत्व करें जो अमेरिकी सरकार को और अधिक कुशल बनाने के लिए काम करे। मस्क को कर कटौती से भी लाभ हो सकता है।