कैसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट हारने के बाद भी WTC के फाइनल में पहुंच सकता है भारत?
मेलबर्न टेस्ट हारने के बाद भारत को अब डब्ल्यूटीसी 2023-25 के फाइनल में पहुंचने के लिए सिडनी टेस्ट जीतना होगा और उम्मीद करनी होगी कि श्रीलंका में ऑस्ट्रेलिया एक भी मैच ना जीते। श्रीलंका की जीत/ड्रॉ भारत की संभावनाओं को मज़बूत करेगी। सिडनी टेस्ट ड्रॉ होता है तो श्रीलंका में दोनों टेस्ट हारने पर भी ऑस्ट्रेलिया फाइनल में पहुंच जाएगा।