किसी और के पति का खालीपन क्यों भर रहीं?: पति निखिल की कथित प्रेमिका को लेकर दलजीत
पति निखिल पटेल से अलग हो चुकीं अभिनेत्री दलजीत कौर ने इंस्टाग्राम लाइव पर कहा है कि निखिल की कथित गर्लफ्रेंड सफीना नज़र शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चे हैं। उन्होंने कहा, "वह शादीशुदा होकर किसी और के पति का खालीपन क्यों भर रही हैं। मुझे नहीं लगता उन्हें कुछ भी करने की ज़रूरत है जो वो कर रही हैं।"