कैसे और कौन करता है अमेरिका के राष्ट्रपति की सुरक्षा?
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की सुरक्षा का जिम्मा सीक्रेट सर्विस के पास है। 1865 में स्थापित संस्था का काम पहले अमेरिकी मुद्रा के नकली नोटों को रोकना था लेकिन 1901 में अमेरिकी राष्ट्रपति विलियम मैककिनले की हत्या के बाद इसकी भूमिका बदली। 3 स्तरों पर राष्ट्रपति की सुरक्षा होती है और इसमें 3,200 स्पेशल एजेंट्स सहित अन्य लोग होते हैं।