क्रिसमस ट्री रखने की परंपरा जर्मनी से शुरू हुई थी जहां 17वीं शताब्दी में दक्षिण-पश्चिमी सीमा के पास स्ट्रॉसबर्ग (वर्तमान में फ्रांस) में लोग घरों पर इसे लगाते थे। मैनचेस्टर के जर्मन व्यापारियों के ज़रिए यह यूके में आया। महारानी विक्टोरिया के चलते यूके में यह परंपरा लोकप्रिय हुई। अमेरिका में क्रिसमस ट्री 19वीं सदी की शुरुआत में आया।