किसी को आना है तो हमारी पार्टी में शामिल हो जाओ: अजित गुट के साथ मर्जर पर शरद पवार
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एससीपी) प्रमुख शरद पवार ने अजित पवार गुट के साथ संभावित विलय और NDA में जाने की चर्चाओं को खारिज किया है। शरद पवार ने कहा, "अगर किसी को हमारे साथ आना है तो सिर्फ नज़दीक मत आओ, बल्कि हमारी पार्टी में शामिल हो जाओ। हम किसी के साथ नहीं जाएंगे, बल्कि अपनी पार्टी को मज़बूत करेंगे।"