किसी को थाली में सजाकर यह पद नहीं मिला, मेहनत करनी पड़ती है: कप्तानी को लेकर रोहित
भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने कप्तानी को लेकर कहा है, "मैं अभी इस पद पर हूं, जसप्रीत बुमराह हैं। विराट कोहली हमसे पहले यहां थे, एमएस धोनी उनसे पहले थे। सभी ने कड़ी मेहनत से इसे हासिल किया है।" उन्होंने कहा, "किसी को भी थाली में सजाकर यह पद नहीं मिला। भारत का कप्तान बनना एक बड़ा सम्मान है।"