किसी को फ्यूचर जानना हो तो सर से मिले: IPL प्राइस में कमी की बात कहने पर मांजरेकर से शमी
भारतीय पेसर मोहम्मद शमी ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में अपने प्राइस टैग में गिरावट की बात कहने वाले संजय मांजरेकर पर तंज़ कसा है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर लिखा, "बाबा की जय हो, थोड़ा ज्ञान अपने फ्यूचर के लिए बचा लो काम आएगा संजय जी, किसी को फ्यूचर जानना हो तो सर से मिले।"