किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है: बजरंग दल के विरोध के बीच दिलजीत ने कहा राहत इंदौरी का शेर
गायक दिलजीत दोसांझ ने बजरंग दल के विरोध के बीच इंदौर में कॉन्सर्ट के दौरान दिवंगत शायर राहत इंदौरी की शायरी सुनाई। उन्होंने कहा, "अगर खिलाफ हैं तो होने दो, जान थोड़ी है। सभी का खून शामिल है यहां की मिट्टी में, किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है।" बजरंग दल ने दिलजीत के कॉन्सर्ट का विरोध किया था।