किसी को बख्शा नहीं जाएगा: तिरुपति के प्रसाद की लैब रिपोर्ट आने के बाद सीएम नायडू
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में मिलावट की पुष्टि होने के बाद कहा है कि मामले में शामिल किसी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, "मुझे जो लैब रिपोर्ट मिली है उससे स्पष्ट है कि प्रसाद की गुणवत्ता के साथ समझौता किया गया। कुछ लोगों को काम से हटा दिया गया है।"