किसी को भागने का मौका नहीं मिला: तिब्बत भूकंप में मां को खोने वाले कम्युनिस्ट नेता
तिब्बत में मंगलवार को आए विनाशकारी भूकंप में अपनी 74-वर्षीय मां को खोने वाले गुरुम गांव के निवासी कम्युनिस्ट पार्टी के प्रमुख त्सेरिंग फुंटसोग ने बताया है कि हादसे के समय किसी को भागने का मौका नहीं मिल पाया। उन्होंने कहा, "भूकंप आने पर युवा भी घरों से बाहर नहीं निकल पाए, बूढ़े और बच्चों की तो बात ही छोड़िए।"