कैसे काम करेगी बगैर दर्द के इंजेक्शन देने के लिए विकसित की गई बिना सुई वाली सिरिंज?
आईआईटी बॉम्बे द्वारा बगैर दर्द के इंजेक्शन देने के लिए तैयार की गई बिना सुई वाली सिरिंज शॉकवेव टेक्नोलॉजी पर आधारित है। इस टेक्नोलॉजी में त्वचा को नुकसान पहुंचाए बिना उच्च ऊर्जा वाली दबाव तरंगों (शॉक वेव) का उपयोग होता है जो त्वचा की परतों को ध्वनि की गति से भी तेज़ी से भेदकर दवा को अंदर पहुंचाती है।