एसी का कंप्रेसर रेफ्रिजरेंट गैस का प्रेशर और तापमान बढ़ाकर इसे कंडेंसर कॉइल में भेजता है जहां यह तरल बन जाती है। इसके बाद तरल रेफ्रिजरेंट, इवैपोरेटर कॉइल में जाता है जहां कम प्रेशर से यह वाष्पित होकर इनडोर कॉइल को ठंडा करता है। फिर एसी ठंडी हवा देता है और कमरे की गर्म हवा को कंप्रेसर में भेजता है।