कैसे काम करता है पेशाब को पीने योग्य पानी में बदलने वाला स्पेससूट?
वैज्ञानिकों ने एक प्रोटोटाइप स्पेससूट बनाया है जो पेशाब को पीने के पानी में बदल सकता है। इसमें गुप्तांग के चारों ओर फिट होने वाला मोल्डेड सिलिकॉन का कप है। फिल्ट्रेशन के दौरान रिवर्स ऑस्मोसिस के ज़रिए पेशाब से पानी अलग होता है। इसके बाद एक पंप के ज़रिए पानी से नमक अलग होकर पानी इलेक्ट्रोलाइट्स युक्त हो जाता है।