कैसे काम करती है मोटापे को 'छूमंतर' करने वाली दवा मौनजारो, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट्स?
भारत में मोटापा कम करने और टाइप-2 डायबिटीज़ के लिए लॉन्च हुई दवा 'मौनजारो' शरीर में 2 खास हार्मोन रिसेप्टर्स (GIP और GLP-1) को ऐक्टिवेट करती है। इससे इंसुलिन बेहतर तरीके से रिलीज़ होता है और ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। डायरिया, मतली, भूख में कमी, उल्टी, कब्ज़, पेट दर्द और अपच इसके कुछ साइड इफेक्ट्स हैं।