कैसे क्रेडिट कार्ड से एडवांस टैक्स पेमेंट पर मिल सकता है फायदा?
एडवांस टैक्स की आखिरी किश्त भरने की डेडलाइन आज है। वहीं, क्रेडिट कार्ड से टैक्स भरने पर रिवॉर्ड पॉइंट्स या स्पेंडिंग माइलस्टोन का फायदा मिल सकता है लेकिन पेमेंट गेटवे फीस और 18% जीएसटी भी लगता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, यह तरीका तभी फायदेमंद है जब कार्ड का रिवॉर्ड रेट ज़्यादा हो या प्रीमियम कार्ड पर अतिरिक्त बेनेफिट्स मिलते हों।