कैसे कन्फर्म रेलवे टिकट को अपने परिवार के किसी सदस्य के नाम पर करवा सकते हैं ट्रांसफर?
भारतीय रेलवे के नियमों के अनुसार, यात्री अपना कन्फर्म टिकट पारिवारिक सदस्य (पिता, माता, भाई, बहन, पुत्र, पुत्री, पति, पत्नी) के नाम पर ट्रांसफर करवा सकते हैं। ट्रेन के प्रस्थान करने से 24 घंटे पहले रिज़र्वेशन काउंटर पर टिकट और पहचान-पत्र की फोटोकॉपी जमा कर टिकट ट्रांसफर का आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता।