केयर हॉस्पिटल (नागपुर) के डॉक्टर शंकर जंवर के मुताबिक, पाइल्स दो तरह के होते हैं। मल द्वार के आसपास दर्द, खुजली या सूजन, मल के साथ खून आना आदि बाह्य पाइल्स के लक्षण हैं। वहीं, शौच के दौरान मस्से/मांस जैसा कुछ बाहर आना और शौच के बाद अपने आप उसका अंदर चले जाना, अंदरूनी पाइल्स के लक्षण हैं।