जानकारों के अनुसार, दिवाली पर लक्ष्मी पूजन के लिए सबसे पहले उत्तर में गंगाजल से जगह स्वच्छ करें और फिर चौकी स्थापित कर उसपर लाल रंग का कपड़ा बिछाकर लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति व कलश स्थापित करें और फिर गणेश-लक्ष्मी व कुबेर-सरस्वती की पूजा करें। फिर महालक्ष्मी की आरती-पाठ करें और फिर तिजोरी-बहीखाते की पूजा करें और भोग अर्पित करें।