कैसे चेक करें कि वॉट्सऐप पर किसने कर दिया है आपको ब्लॉक?
वॉट्सऐप पर ब्लॉक किए जाने पर लोगों को डबल ब्लू चेक मार्क नहीं दिखेगा, न ही उनका स्टेटस, प्रोफाइल फोटो और लास्ट सीन दिखेगा। उस व्यक्ति को मेसेज करने पर केवल एक ग्रे टिक दिखेगी और उन्हें वॉट्सऐप पर कॉल नहीं जाएगा। ब्लॉक किए जाने पर उस व्यक्ति को लोग ऐडमिन होने के बावजूद किसी ग्रुप में जोड़ नहीं पाएंगे।