कैसे चॉक या बर्फ खाने की तीव्र इच्छा वाली समस्या से पा सकते हैं छुटकारा?

कई लोगों में खड़िया (चॉक), बर्फ या मिट्टी खाने की तलब होती है। एम्स की डॉक्टर प्रियंका सहरावत ने बताया, "यह शरीर में आयरन और ज़िंक की कमी से होता है...कुछ न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर में भी ये चीज़ें मिलती हैं।" उन्होंने बताया, "अगर किसी को ऐसा है तो उनकी डाइट में गुड़, अनार, बादाम, किशमिश, ओट्स, हरी सब्ज़ियां और खजूर बढ़ाएं।"

Load More