कैसे चुना जाएगा बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा का उत्तराधिकारी?
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा 6 जुलाई 2025 को 90 वर्ष के हो जाएंगे। उन्होंने संकेत दिया था कि उनका उत्तराधिकारी का जन्म चीन के बाहर होगा। परंपरा के अनुसार, दलाई लामा की आत्मा पुनर्जन्म लेती है और नए अवतार की पहचान की जाती है। तिब्बती निर्वासित संसद ने उत्तराधिकारी की पहचान के लिए गदेन फोडरंग फाउंडेशन को ज़िम्मेदारी सौंपी है।