किसी टेस्ट मैच में 7 से अधिक के रनरेट से रन बनाकर भारत ने रचा इतिहास

भारत किसी टेस्ट मैच में 7 से अधिक का रन-रेट रिकॉर्ड करने वाली इतिहास की पहली टीम बन गई है। भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ कानपुर टेस्ट की अपनी पहली पारी में 34.4 ओवर में 285/9 रन और दूसरी पारी में 17.2 ओवर में 98/3 रन बनाए। भारत ने कुल 52 ओवर में 7.36 के रन-रेट से 383 रन बनाए।

Load More