कैसे डॉक्टर से राष्ट्रपति बने थे सीरिया पर 24 साल राज करने वाले बशर अल-असद?
सीरिया में राष्ट्रपति बशर अल-असद अपने पिता व पूर्व सीरियाई राष्ट्रपति हाफेज़ अल-असद की मौत के बाद साल 2000 में राष्ट्रपति बने। उससे पहले राजनीति में उनकी रुचि नहीं थी। उन्होंने दमिश्क यूनिवर्सिटी से मेडिसिन की पढ़ाई की थी और सेना के एक अस्पताल में डॉक्टर बन गए थे। इसके बाद वह लंदन में नेत्र रोग विशेषज्ञ भी रहे थे।