कैसे डार्क पैटर्न के ज़रिए यूज़र्स को धोखा दे रहे हैं शीर्ष भारतीय ऐप?
एएससीआई-पैरलल एचक्यू की स्टडी में पता चला है कि हेल्थ-टेक ऐप्स फर्ज़ी अर्जेंसी दिखाकर यूज़र्स के निर्णय को प्रभावित करते हैं। बास्केट स्नीकिंग में बिना यूज़र की अनुमति के कार्ट में गैर-ज़रूरी उत्पाद जोड़ दिए जाते हैं जो डिलीवरी/लॉजिस्टिक ऐप में सर्वाधिक है। वहीं, ई-कॉमर्स ऐप यूज़र्स को अपने अकाउंट डिलीट करने की प्रक्रिया को कठिन बना देते हैं।