बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने बताया है कि केसी त्यागी ने पार्टी के प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी ने बताया कि त्यागी ने निजी कारण से यह पद छोड़ा है और राजीव रंजन प्रसाद पार्टी के नए राष्ट्रीय प्रवक्ता होंगे। त्यागी ने हाल ही में बीजेपी के कई फैसलों पर सवाल उठाए थे।