कैसे तय होता है कि किस देश का पासपोर्ट है कितना शक्तिशाली?
हेनली ऐंड पार्टनर्स द्वारा जारी की गई नई सूची के मुताबिक, दुनिया का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट सिंगापुर का है। इंटरनैशनल एयर ट्रांसपोर्ट असोसिएशन और अन्य रिसर्च के आधार पर यह सूची तैयार की जाती है। जिन देशों के पासपोर्ट के ज़रिए जितने अधिक देशों की वीज़ा मुक्त यात्रा की अनुमति होती है उन्हें उतना शक्तिशाली माना जाता है।