पेरिस ओलंपिक्स में अब तक 60 देशों/टीमों ने कम-से-कम एक पदक जीता है। चीन 16 स्वर्ण पदकों संग पदक तालिका में शीर्ष पर है जिसके बाद अमेरिका और फ्रांस हैं जिन्होंने क्रमश: 14 व 12 स्वर्ण पदक जीते हैं। ऑस्ट्रेलिया और ग्रेट ब्रिटेन क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर हैं। 3 कांस्य पदकों के साथ भारत 53वें स्थान पर है।