किसी दूसरे का फास्टैग अपनी कार में कर सकते हैं इस्तेमाल? जानें नियम
एनएचएआई के नियमों के मुताबिक, किसी और की गाड़ी का फास्टैग अपनी कार में इस्तेमाल करना नियमों का उल्लंघन है। कई लोग नई गाड़ी खरीदने के बाद पुरानी गाड़ी का फास्टैग इस्तेमाल करते हैं, यह भी नियमों के विरूद्ध है। नियम के मुताबिक एक फास्टैग सिर्फ उस गाड़ी के लिए वैध है जिसके रजिस्ट्रेशन नंबर और डॉक्युमेंट्स उससे लिंक है।