किसी ने 'देशद्रोही' तो किसी ने कहा 'कचरा'; प्लेन में यात्रियों ने दीपके और सौरव को कहा भला-बुरा
सीजेपी सदस्यों को हिरासत में लिए जाने से पहले प्लेन में यात्रियों द्वारा उन्हें भला-बुरा कहने का कथित वीडियो वायरल है। वीडियो में दिखा कि जब पुलिस अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को प्लेन से ले जा रही थी तब कुछ लोगों ने उन्हें 'कचरा' और 'देशद्रोही' कहा। देशभर में प्रदर्शनकारियों को डिटेन किया गया है।