किसी ने कहा था कि 'लगान' में भुवन को अंत में अंग्रेज़ को चाकू मार देना चाहिए: आमिर
आमिर खान ने बताया है कि जब निर्देशक आशुतोष गोवारिकर ने दूसरे निर्माताओं और अभिनेताओं को 'लगान' की कहानी सुनाई तो उन्हें मैच जीतने वाले क्लाइमेक्स सीन को बदलने की सलाह मिली थी। 'वायरलबॉलीवुड' द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में उन्होंने कहा, "किसी ने उन्हें सुझाव दिया कि भुवन को अंत में ब्रिटिश अधिकारी को चाकू मार देना चाहिए।"