किसी ने तो यहां आने की ज़हमत उठाई: राहुल गांधी के हाथरस दौरे पर स्थानीय लोग
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को हाथरस (यूपी) में भगदड़ में मारे गए लोगों के परिवारों से मुलाकात की। इसे लेकर एक स्थानीय शख्स ने कहा, "सब राजनीति कर रहे हैं। अच्छा है, किसी ने तो यहां आने की ज़हमत उठाई।" गौरतलब है, राहुल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पीड़ित परिवारों को अधिकतम मुआवज़ा देने का आग्रह किया है।