कैसे नेपाली शिक्षक ने चंद मिनट की सूझबूझ से विनाशकारी बाढ़ से बचाई 1643 बच्चों की जान?
'दी टाइम्स' की रिपोर्ट के अनुसार, नेपाल में बाढ़ के दौरान स्कूल के प्रिंसिपल राजेंद्र दवाड़ी की सूझबूझ से 1643 बच्चों की जान बच गई। खतरे की खबर मिलते ही उन्होंने स्कूल की घंटी बजाकर बच्चों को बाहर निकाला। उन्होंने ड्राइवरों को बस लौटाने को कहा। बच्चे भागकर ऊंचाई पर पहुंचे और कुछ देर में स्कूल बह गया।