कैसे न्यू टैक्स रिजीम के तहत सालाना ₹7.75 लाख तक की कमाई हो जाएगी टैक्स फ्री?
बजट-2023 में न्यू टैक्स रिजीम में आयकर छूट के लिए आय सीमा को ₹5 लाख से बढ़ाकर ₹7 लाख किया गया था और स्टैंडर्ड डिडक्शन ₹50,000 होने से सालाना ₹7.5 लाख तक की आय पर आयकर नहीं लगता था। बजट-2024 में स्टैंडर्ड डिडक्शन बढ़ाकर ₹75,000 किया गया है जिससे अब सालाना ₹7.75 लाख तक की कमाई टैक्स फ्री हो जाएगी।